दिल्ली में फिर लगे संजय संजय जोशी के पोस्टर
(India)
दिल्ली में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी के पोस्टर का जिन्न एक बार फिर निकला है. पोस्टर के जरिए इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है. संजय जोशी के समर्थकों के मुताबिक जब प्रधानमंत्री बांग्लादेश और पाकिस्तान से बातचीत कर सकते हैं तो फिर संजय जोशी से क्यों नहीं. खास बात यह है कि ये पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीएम आवास, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के करीब लगाए गए हैं. इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी संजय जोशी से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं. यह पहली बार नहीं है जब संजय जोशी के समर्थकों ने इस प्रकार के पोस्टर लगाए हैं. इससे पहले अप्रैल में फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश लौटते ही पोस्टर लगाए गए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।