दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में स्पष्टीकरण दिया। पूरे मामले पर बोलते हुए केजरीवाल ने साफ कहा कि जितेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें धोखे में रखा और उन्होंने तोमर से पूरे मामले पर लिखित में सफाई भी मांगी है। इस बीच दिल्ली विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विरष्ठ नेता अजय माकन ने केजरीवाल के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री ने उन्हें धोखे में नहीं रखा बल्कि खुद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखे में रखा है। अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि उनकी किसी विधायक या मंत्री के साथ रिश्तेदारी नहीं है, और अब कोर्ट तोमर को जो सजा देगा उन्हे मिलेगी। केजरीवाल ने विधानसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि पीएम को कुछ मंत्रियों ने धोखे में रखा है और अब प्रधानमंत्री को अपने मंत्रियों को पद से हटाकर उनकी जांच करानी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।