महाराष्ट्र की बीजेपी-शिवेसना सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे एक बड़े घोटाले में फंसती नजर आ रही हैं । इंग्लिश अखबार श्द न्यू इंडियन एक्सप्रेसश् की रिपोर्ट के मुताबिक आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की खरीद में 206 करोड़ का घोटाला हुआ है। आरोप है कि इस खरीद के लिए बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने नियमों को ताक पर रखकर इजाजत दी थी। इस मामले ने कांग्रेस को बीजेपी को घेरने का एक और मौका दे दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग कर डाली है। हालांकि पंकजा ने सफाई देते हुए कहा कि खरीदारी नियमों के तहत ही की गई है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून को महाराष्ट्र की विमिन ऐंड चिल्ड्रन डिवेलपमेंट मिनिस्टर पंकजा मुंडे को अहमदनगर जिला परिषद के प्रेजिडेंट मंजूश्री गुंड ने लेटर भेजा था। इस लेटर में मंजूश्री ने आदिवासी छात्रों को इंटिग्रेटेड चाइल्ड डिवेलपमेंट सर्विसेज (प्ब्क्ै) के तहत दी जा रही चिक्की की क्वॉलिटी पर सवाल उठाए थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।