जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक अराजकता पर उतर आए। हजारों समर्थकों के आगे पुलिस बेबस हो गई। दक्षिण बिहार के अधिकतर क्षेत्रों पर अनंत समर्थकों का कब्जा हो गया। सभी हाईवे पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया है। पटना-झाझा मेन लाइन के फतुहा से लखीसराय के बीच के स्टेशनों पर विधायक के समर्थकों ने कब्जा जमा लिया। पटना-झाझा के बीच पांच दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई। इन ट्रेनों से यात्रा कर रहे एक लाख से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।