भाजपा ने उठाया दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर सवाल
(India)
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थन में उतर आए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कोई भी ‘‘दागी’’ नहीं है। पार्टी ने ब्रिटेन के आव्रजन के लिए ललित मोदी के आवेदन का वसुंधरा द्वारा समर्थन करने के लिए दिखाए जा रहे दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खडे किये। वहीं पार्टी प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने उनका बचाव करते हुए कहा कि ये महज कुछ दस्तावेज हैं. उनकी प्रामाणिकता अभी सिद्ध नहीं हुई है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।