फर्जी डिग्रियों को लेकर उद्धव ने भाजपा पर किया कटाक्ष
(India)
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फर्जी डिग्रियां दिखाना चलन बन गया है। उद्धव ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना दादर उपनगर में एक किताब के विमोचन समारोह में कहा कि राजनीति में फर्जी डिग्री दिखाना एक चलन बन गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीधे सादे तरीके से सही काम करें। झूठी चीजों के पीछे क्यों भागते हैं। बहरहाल, शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ठाकरे की टिप्पणियों का लक्ष्य स्मृति ईरानी भी हैं जिनकी कथित फर्जी डिग्री का मामला अदालत पहुंच गया है। जिस किताब का विमोचन समारोह था वह किताब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने लिखी है। ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर हैं। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पंकजा मुंडे के खिलाफ आरोप गंभीर हैं लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय करना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।