दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर उठे सवालों के बीच चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उनके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। आप के नेता आशुतोष ने कहा, “स्मृति ईरानी को भी जितेंद्र तोमर (दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री) की तरह इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि स्मृति ईरानी के खिलाफ अगले 72 घंटों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई, तो आप पार्टी देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।