भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यक्रम में इमरजेंसी में बंदी बनाए गए लोगों को सम्मानित किया, लेकिन पार्टी ने इस कार्यक्रम में अपने वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को नहीं बुलाया. पार्टी अध्सक्ष अमित शाह ने इस समारोह में इमरजेंसी के बंदियों का सम्मान किया. सूत्रों ने बताया कि पार्टी आडवाणी के कुछ दिन पहले इमरजेंसी पर दिए गए बयान से नाराज है और इसी नाराजगी के चलते उन्हें इस कार्यक्रम के लिए न्योता नहीं भेजा गया. पिछले कुछ सालों से आडवाणी इस कार्यक्रम में हर बार मुख्य अतिथि होते थे, इसलिए इस बार उनको इस कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर विवाद शुरू हो गया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।