देवेंद्र फड़नवीस ने दी पंकजा मुंडे को क्लीन चिट
(India)

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने पंकजा मुंडे को फिर क्लीन चिट दे दी। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे तो उनकी सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कयास लगने लगे कि क्या पीएम और सीएम के बीच पंकजा पर बात होगी? मुलाकात के बाद जब फड़नवीस निकले तो उन्होंने साफ कर दिया कि पंकजा को लेकर पीएम ने कोई बात नहीं की, वो तो पीएम को कुंभ का न्योता देने गए थे. लेकिन लगे हाथों दोबारा साफ कर दिया कि पंकजा की कोई गलती नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।