दिग्विजय सिंह ने किया प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा का बचाव
(India)
ललित मोदी से लंदन में प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा की मुलाकात के खुलासे के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका-रॉबर्ट के बचाव में उतर गए हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि सड़क पर चलते कोई मिल जाए तो यह अपराध नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अगर दुबई में दाऊद मिल जाए तो यह अपराध है? क्या प्रियंका गांधाी ने किसी तरह की सिफारिश की? सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे ने एक अपराधी की सिफारिश की है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा कि न ही प्रियंका और न ही उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने ललित मोदी से सामाजिक रूप से मुलाकात की थी। यह मुलाकात अचानक एक रेस्टोरेंट में हुई और यह कोई अपराध नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।