समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को तेज बुखार के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।एक डॉक्टर ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शुक्रवार सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर मेडिसिटी मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन समेत मरीज की कई तरह की जांच की जा रही है।’ सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले 75 साल के सपा नेता की यहां के अस्पताल में नियमित जांच की गयी थी।उन्हें सीने और पेट के संक्रमण के बाद कल दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया और तीन दिन तक आराम करने की सलाह दी गयी है।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।