योगेन्द्र यादव ने खोली केजरीवाल के दावों की पोल
(India)
पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री के विवाद में जहां अरिवंद केजरीवाल ने इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही थी वहीं पार्टी के पूर्व सदस्य योगेन्द्र यादव ने उनके दावों की पोल खोल दी है। रविवार को योगेन्द्र यादव ने इस बात का खंडन किया की केजरीवाल को तोमर की डिग्री के बारे में जानकारी नहीं थी। यादव के अनुसार, ‘केजरीवाल को तोमर की फर्जी डिग्री की जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसकी जांच नहीं करवाई। यादव ने दावा किया कि हमने अरविंद केजरीवाल को फरवरी में ही जितेन्द्र तोमर की फर्जी डिग्री के बारे में बता दिया था। मुझे आश्चर्य है कि वो अब बोल रहे हैं कि उन्हें नहीं पता। केजरीवाल ने इस मामले में जांच तक नहीं की। हमने लगभग 25 उम्मीदवारों के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।