सुषमा और वसुंधरा के इस्तीफे को लेकर आप का मार्च
(India)
ललित मोदी विवाद मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। तकरीबन 500 आम आमदी पार्टी समर्थक देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए और फिर समर्थकों ने संसद की ओर मार्च की। इसी दौरान जब पुलिस ने आंदोलन मार्च को रोकने की कोशिश तभी आप समर्थकों और पुलिस कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि आप दिल्ली यूनिट और कुछ विधायक इस आंदोलन में शामिल हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।