पंकजा मुंडे पर एक और आरोप
(India)
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे पर चिक्की घोटाले के बाद एक और गंभीर आरोप लगा है। राज्य में विपक्षी पार्टी एनसीपी ने पंकजा मुंडे पर जालना जिले में एक बांध के निर्माण का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को देने में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण विकास मंत्री ने जालना में एक छोटे बांध का ठेका उद्योगपति रत्नाकर गुट्टे की फर्म को दे दिया था। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि परभानी में बांध बनाने का ठेका मुंडे परिवार के करीबी रत्नाकर गुट्टे की कंपनी को दिया गया। वहीं इससे पहले पंकजा मुंडे ने प्रसेवार्ता कर अपनी सफाई जनता के सामने रखी थी। पंकजा मुंडे ने मीडिया के सामने कहा था की उन पर लगे आरोप निराधार हैं और विकास उन्हें संस्कारों में प्राप्त हुआ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।