द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को चेन्नई मेट्रो में एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया.घटना के बाद तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने एक बयान जारी कहा कि नेताओं को मर्यादा में रहना चाहिए. गौरतलब है कि यह घटना हाल ही में लॉन्च हुई चेन्नई मेट्रो में हुई.गुप्त नाम से जारी किए गए एक वीडियो में 62 वर्षीय नेता अपने सामने खड़े व्यक्ति को थप्पड़ जड़ने के बाद हटने को कह रहे हैं. हालांकि 20 से 30 वर्ष की अवस्था के बीच उस शख्स की अभी पहचान नहीं हो पाई है.हालांकि बाद में स्टालिन के ऑफिस ने एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया, श्डीएमके नेता सिर्फ उस शख्स को एक महिला के पास से हटने को कह रहे थे. इस प्रयास में डीएमके नेता से वह शख्स असावधानी से छू गया.श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।