आप की एक और विधायक पर फर्जी डिग्री का आरोप
(India)
फर्जी डिग्री मामले में फंसे जितेंद्र तोमर के बाद ‘आप’ की एक और विधायक भावना गौड़ शैक्षणिक योग्यता के मामले में घिरती दिख रही हैं। विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र देते वक्त चुनाव आयोग में पेश हलफनामे में गौड़ द्वारा शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। द्वारका की जिला अदालत ने इस मामले में दाखिल की गई शिकायत सुनवाई के लिए मंजूर की है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डॉ. पंकज शर्मा ने पालम निवासी समेरेंद्र नाथ वर्मा की शिकायत पर यह फैसला लिया। इस मामले में समन जारी करने से पहले की गवाही दर्ज करने के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की गई है। वर्मा ने इस मामले में भावना गौड़ के खिलाफ जनप्रतिनिधि कानून की धारा 125ए के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को छह माह की कैद या जुर्माना या फिर जुर्माना और कैद दोनों एक साथ देने का प्रावधान है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।