भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज सभी पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक कर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं पहलों पर हुए काम की समीक्षा करेंगे. जिन कार्यक्रमों की समीक्षा होगी उनमें नए सदस्यों को शामिल कर एवं उन्हें प्रशिक्षण देकर संगठन को मजबूत बनाने का अभियान भी शामिल है. भाजपा अध्यक्ष आज पार्टी महासचिवों की भी एक बैठक करेंगे, जिसमें इस साल सितंबर में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की संभावना है. इस साल अप्रैल में बेंगलूर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकाऋणी की बैठक के बाद पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक, शाह नए सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए चलाए जा रहे ‘महा प्रशिक्षण अभियान’ सहित पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे.पार्टी और आम लोगों के बीच संवाद और पार्टी एवं सरकार के बीच समन्वय में सुधार के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की संभावना है. कुछ नए नेताओं को शामिल कर शाह ने हाल ही में अपनी टीम का विस्तार किया है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।