महागठबंधन के बाद बिहार का मूड बदला-शकील अहमद
(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने पूर्णिया में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा महागठबंधन के बाद बिहार का मूड बदला है जो आने वाले समय में साफ तौर पर देखने को भी मिलेगा ..कांग्रेस पार्टी इस विधान सभा के चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है। उन्होने कहा अगर हमें सफलता मिलती है तो समाज को तोड़ने वालो के लिए एक सबक का काम करेगी। उन्होने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अर्थशास्त्री चाणक्य ने कहा था कि जिस देश के राजा व्यापारी होते हैं उस देश की जनता भिखारी होती है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।