पूर्व केंद्रीयमंत्री और वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने विवादित बयान देकर अपने ही गठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खडाकर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश खुद क्रेडिट लेने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के लागू किए गए निर्णयों को निरस्त कर अब नीतीश कुमार पुनः उन्ही के फैसलांे को लागू कर रहें है। साथ ही रघुवंश ने पूर्व सीएम मांझी के जनोपयोगी विकासात्मक फैसले लागू करने का समर्थन किया था। अब राजद नेता के इस विवादित वयान से यही अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी विधान सभा में जेडीयू से अधिक सीट हथियाने के लिए राजद जेडीयू पर दबाव बना रही है.,,,
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।