भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की। साथ ही दो मोर्चा अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया है। इनमें किसान मोर्चा अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एस.पी.सिंह बघेल को बनाया गया है। इनके अलावा कई मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। राजस्थान में सांसद अविनाश राय खन्ना को पार्टी प्रभारी बनाया गया है जबकि उनकी मदद के लिए गोपाल शेट्टी को सह प्रभारी नियुक्त किया। इनके अलावा सभी राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की। कई राज्यों में प्रभारियों की मदद के लिए एक या एक से ज्यादा सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश का प्रभारी ओ.पी. माथुर को बनाया। उनकी मदद के लिए सर्वाधिक पांच सह प्रभारी लगाए गए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।