दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया..कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन राज्य के लोकपाल की नियुक्ति न होने के खिलाफ था..जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने किया...माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार लोकपाल के मुद्दे पर जोर देती आयी है लेकिन दिल्ली सरकार को सत्ता में आए हुए सौ दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन लोकायुक्त और लोकपाल का पद खाली पड़ा है...उन्होने कहा कि हम यहां लोकपाल को प्रतीक मात्र मानकर आप के 29 विधायकों के खिलाफ याचिका लेकर आए हैं...ताकि उनके खिलाफ कार्यवाही हो सके।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।