सीबीसीएस के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
(India)
दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन आधारित क्रेडिट प्रणाली यानी सीबीसीएस लागू करने का विरोध बढ़ता ही जा रहा है.विरोध प्रदर्शन की कड़ी में भारतीय युवा कॉन्ग्रेस, एनएसयूआइ और एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी मौजूद थे। गौरतलब है कि यूजीसी ने पिछले साल सितंबर में सभी केंद्रीय विश्व विद्यालयों से इसी सत्र से सीबीसीएस को लागू करने के लिए कहा था.सीबीसीएस छात्रों को उच्च शिक्षा संस्थानों में से विकल्प चुनने की आजादी देगी और इससे उनके कोर्स के क्रेडिट भी साथ में स्थानांतरित होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।