पंकजा मुंडे को कुछ राहत
(India)
चिक्की मामले में महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे को कुछ राहत मिली है। अहमदनगर जिला स्कूलों को भेजे गए नाश्ते के नमूनों को दो सरकारी लैब ने बिना मिलावट वाला बताया है। अहमदनगर जिला परिषद की अध्यक्षा मनीषा गुंद नासिक और पुणे लैब की इन रिपोर्ट्स से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह तीन और सरकारी लैबों की रिपोर्ट का इंतजार करेंगी। गुंद ने ही महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र लिखकर कहा था कि श्चिक्कीश् में मिट्टी पाई गई थी। फिर महिला एवं बाल विकास मंत्री मुंडे पर यह आरोप लगा कि उन्होंने इस नाश्ते की आपूर्ति के लिए 206 करोड़ रुपये का ठेका देने में नियमों को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने ये ठेके बिना बोली लगवाए ही दे दिए। महाराष्ट्र सरकार आंगनबाड़ी के बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की खिलाती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।