कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने डीमेट की परीक्षा रद्द होने के मामलें में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को घेरा है। उनका कहना है कि शिवराज सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। आपको बता दें कि व्यापमं घोटाले के बीच 12 जुलाई को होने वाली डीमेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है. देशभर में 12 सेंटरों पर होने वाली इस परीक्षा में इस परीक्षा में 18500 छात्र बैठने वाले थे. एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट डेंटल एंड मेडिकल कॉलेज ने परीक्षा की नयी तारीख का ऐलान नहीं किया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने तीखे तेवर मे कहा कि जब तक शिवराज मध्यप्रदेश के सीएम रहेंगे यहां घोटाले होते रहेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।