अमित शाह ने की शिवराज सिंह चैहान से चर्चा
(India)
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को भोपाल पहुंचे। आधिकारिक रूप से तो वह महासंपर्क अभियान को लेकर मप्र-छत्तीसगढ़ की विशेष बैठक को संबोधित करने आए लेकिन, कहा यह भी जा रहा है कि मप्र और छत्तीसगढ़ में चल रहे घोटालों को लेकर इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीधी बात करना इस यात्रा का उद्देश्य है। अमित शाह भोपाल आते ही पहले वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, उसके बाद सीएम हाउस। वहां काफी देर तक सीएम शिवराज सिंह चैहान से चर्चा करने के बाद अमित शाह समन्वय भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।