सोनिया की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कई नेता
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को दिल्ली के फाइव स्टार होटल अशोका में इफ्तार पार्टी दी। पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष शरद यादव एवं महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय जनता दल के जय प्रकाश नारायण यादव, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ-ब्रायन, नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू -कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार एवं तारिक अनवर, जनता दल सेक्युलर के कुंवर दानिश अली, डीएमके की कनिमोझी और बीएसपी के सतीश मिश्रा शामिल हुए। इफ्तार में वामदलों, बीजू जनता दल और समाजवादी पार्टी को भी बुलाया गया था लेकिन इन दलों की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।