केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेडीयू नेता नीतीश कुमार के बीच दिल्ली सचिवालय में मुलाकात हुई। करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान नीतीश कुमार ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए केंद्र की नीतियों पर सवाल खड़े किए। नीतीश कुमार ने दिल्ली सरकार के साथ सुर में सूर मिलाते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का समर्थन किया। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात को सियासी हलके में बहुत अहम माना जा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।