केजरीवाल ने जनता से की आप को चंदा देने की अपील
(India)
सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी का खजाना खाली हो गया है। पार्टी के काम के लिए संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से चंदा देने की गुहार लगाई है। केजरीवाल ने कहा कि हमने कभी भी फंड का दुरुपयोग नहीं किया है और एक-एक पैसा जनता के काम में लगाया। केजरीवाल ने कहा कि हमने गलत तरीके से पैसे नहीं लिए। न किसी से फेवर लिया और न किया। केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद हमारा फंड खत्म हो गया है। अब हमें पार्टी को चलाने के लिए पैसा चाहिए और हम चाहते हैं कि लोग चंदा दें। फंडिंग से सम्बद्ध सभी कार्यों की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को सौंपी गई है। इसके अलावा अप्रवासी भारतीयों से संवाद और कैंपेन का प्रभार भी कुमार विश्वास को ही दिया गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।