याकूब के फांसी पर गर्मायी राजनीति
(India)
नागपुर जेल में कैद याकूब के फांसी की संभावित तारीख को लेकर राजनीति भी गरमा हुई है। एनसीपी और समाजवादी पार्टी ने याकूब की फांसी का खुलकर विरोध किया है। इस धमाके के मामले के बचाव पक्ष के वकील रहे और वर्तमान में एनसीपी के नेता मजीद मेमन ने याकूब की फांसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार की जल्दबाजी पर संदेह जाहिर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार याकूब को राजनीतिक और सांप्रदायिक कारणों से फांसी पर चढ़ाना चाहती है न कि कानूनी कारणों से। मुस्लिम होने की वजह से जल्दी फांसी पर चढ़ाना चाहती है जो दुखद है। सपा नेता अबू आसिम आजमी ने तो याकूब को बेगुनाह बताते हुए कहा कि याकूब को फांसी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने याकूब की फांसी की तारीख जाहिर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे पहले कसाब और अफजल गुरू को फांसी दी गई। फांसी देने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई थी। लेकिन याकूब के मामले में राज्य सरकार पहले से घोषणा करके सांप्रदायिक माहौल गरम कर रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।