गांधी मैदान में आयोजित एनडीए के परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में राजग नेताओं ने जनता दल गठबंधन पर जमकर हमला बोला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा विश्व गुरु बिहार को लालू-नीतीश ने बर्बाद कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अमित शाह ने एनडीए के 160 परिवर्तन रथों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इनकी संख्या 260 की जाएगी, जो मोदी का दूत बनकर हर गांव तक पहुंचेंगे। अमित शाह ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में 24 में से 13 सीटें देकर जनता ने हमारी जीत की शुरुआत की है। इस परिणाम से स्पष्ट है कि आने वाले चुनाव में बिहार में हमारी सरकार होगी। अब देखना होगा कि राज्य में गरीबी लाने वाली सत्ता रहेगी या विकास देने वाली केंद्र की सरकार।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।