मोदी की ‘व्यक्तिगत ऊर्जा’ के कायल थरूर
(India)
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उनकी ‘व्यक्तिगत ऊर्जा’ से भारत के कूटनीतिक रिश्तों में नई जान आई है और उसे पहचान भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि यूपीए सरकार द्वारा बनाई गई विदेश नीति में मोदी ने कोई बदलाव नहीं किया है। थरूर ने कहा कि पीएम मोदी ने कूटनीति में व्यक्तिगत उर्जा लगाई है और पिछले एक साल में उन्होंने 24 देशों की यात्रा की है। एक तरह से उन्होंने ठीक ही किया। जिस भी देश में वह गए वहां एक सकारात्मक पहचान छोड़ी और मेरा मानना है कि इसे मान्यता मिलनी चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।