प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में यह स्वीकार किया कि संसद का मानसून सत्र किसी मुकाबले से कम नहीं होगा। दिवंगत दिग्गज नेता गिरधारी लाल डोगरा की जन्मशती समारोह के दौरान पीएम मोदी ने मानसून सत्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि विपक्ष के विरोध को देखते हुए लगता है कि सत्र किसी मुकाबले से कम नहीं होगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने परिवारवाद और छुआछूत की राजनीतिक विचारधारा का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि परस्पर विरोध लोकतंत्र की खूबसूरती है। गौरतलब हे कि व्यापमं घोटाला, ललित मोदी विवाद, सामाजिक आर्थिक और जाति गणना जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर चुके विपक्ष के विरोध को देखते हुए गुरुवार को सतारूढ़ राजग के मंत्रियों ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें अगले सप्ताह से शुरु होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार के विधायी कामकाज को आगे बढाने की रणनीति तैयार की गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।