राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। गौरतलब है कि 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में विपक्ष केंद्र सरकार को व्यापमं घोटाला और ललित मोदी की राजे द्वारा कथित मदद को लेकर घेरने की कोशिश करेगी। इसी के मद्देनजर राजे ने केंद्रीय नेतृत्व को अपने पक्ष से अवगत कराया। इसके इतर अमित शाह घर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हुई जिसमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद आदि नेता मौजूद थे। सरकार ने मानसून सत्र के मद्देनजर कल एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है, जिसका उद्देश्य संसद सत्र को सुचारु रूप से चलाने पर सहमति बनाना है। सरकार की एक और बड़ी समस्या है भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल। सरकार इस बिल को एक बार फिर मानसून सत्र में लाना चाहती है, लेकिन विपक्ष के हमलावर तेवर की आशंका के कारण वह सहमी हुई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।