कीर्ति आजाद ने उठाया मिथिला राज्य का मुद्दा
(India)

दरभंगा से भाजपा संसद कीर्ति झा आजाद ने फिर से एक बार मिथिला राज्य की मांग को दोहराई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की मिथिला जगत जननी माँ सीता वैदेही की जन्म स्थली रही है। यह शक्ति स्थल है। मिथिला को तो देश होना चाहिए था मगर आज यह प्रदेश भी नही है। मिथिला राज्य की मांग उठती रही है और मैं आशा करता हूं कि हमारी सरकार मिथिला राज्य बनाने के लिए गंभीरता से सोचेगी और इसी 16वीं लोकसभा में मिथिला राज्य बनकर रहेगा। कीर्ति झा आजाद इस चुनावी राजनितिक ब्यान के बाद फिर से मिथिला राज्य की मांग को लेकर सरगर्मी बढ़ा दी है ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।