चैटाला की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
(India)
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में आईएनएलडी के मुखिया ओपी चैटाला और अजय चैटाला की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दोनों को दस साल की सजा मिली है. सुप्रीम कोर्ट के जज यू. यू. ललित ने सोमवार को जेबीटी भर्ती घोटाले में जेल में 10 साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चैटाला की एक अर्जी पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। चैटाला अपने बेटे अजय सिंह चैटाला और 3 अन्य के साथ इस समय जेल में बंद हैं। जस्टिस एफएमआई कलिफुल्ला की अध्यक्षता वाली पीठ के सदस्य जस्टिस ललित ने कहा कि मैं इस मामले में कुछ आरोपियों के लिए पेश हुआ था। इससे पहले जस्टिस ललित ने इसी आधार पर इंडियन नैशनल लोकदल के प्रमुख चैटाला के बेटे अजय की अर्जी पर भी सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। कोर्ट ने अब विभिन्न दोषियों द्वारा अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तारीख तय की है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 मार्च को ओे. पी. चैटाला, उनके बेटे अजय चैटाला और तीन अन्य को यह कहते हुए 10-10 साल की सजा सुनायी थी कि देश में चैंकाने वाले हालात को दर्शाने के लिए बहुत अधिक सबूत हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।