भाजपा लाई हरीश रावत का स्टिंग
(India)
ललितगेट पर घिरी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का इस्तीफा मांगा है। पार्टी की नेता व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने हरीश रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने शराब लाइसेंस के लिए घूस ली थी। यही नहीं भाजपा नेता का कहना है कि उनके पास इस पूरे घटनाक्रम का स्टिंग ऑपरेशन है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सफाई दी है। उनका कहना है कि हम स्टिंग की विश्वसनीयता की जांच करेंगे। उन्होंने अपने निजी सचिव का बचाव करते हुए कहा कि शाहिद एक ईमानदार व मेहनती अफसर हैं। मुसीबतों से घिरी भाजपा ने कांग्रेस के हमलों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है। इस क्रम में पार्टी कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दों के लेकर हमलावर रुख अपना सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।