कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल ने अनंतपुर जिले में पदयात्रा कर किसानों, गरीब महिलाओं और स्टूडेंट्स से मुलाकात की और सुसाइड करने वाले किसानों के परिवार को राहत राशि का एक चेक सौंपा। उन्होंने कहा, श्श्प्रधानमंत्री मोदी किसानों से उनकी जमीनें हड़पना चाहते हैं, लेकिन हमारी पार्टी ने तय कर लिया है कि हम सरकार को किसानों की ताकत दिखा देंगे। राहुल ने कहा कि राज्य की सरकार को केंद्र से स्पेशल पैकेज की मांग करनी चाहिए।हाल में राहुल ने राजस्थान और गुरुवार को तमिलनाडु के त्रिचि में किसानों से मुताकात कर एक जनसभा को संबोधित किया था। आंध्र प्रदेश में अपनी पदयात्रा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष पुट्टपर्ती में संगठन की जमीन मजबूत करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राहुल पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान और तमिलनाडु का दौरा कर पदयात्रा कर चुके हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।