बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे सामने आ रहा है सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है. विधानसभा चुनाव से पहले अब ओपिनियन पोल रिपोर्ट सामने आने लगा है. बिहार चुनाव को लेकर एक न्यूज चैनल और नीलसन ने ओपिनियन पोल किया है। जिसके आधार पर बिहार में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की जोड़ी रंग लाने वाली है। सर्वे के अनुसार विधानसभा चुनाव में 48 फीसदी लोगों की राय है कि बिहार में लालू-नीतीश, कांग्रेस और एनसीपी की जोड़ी रंग लाने वाली है. वहीं 48 फीसदी लोगों को लगता है कि बिहार में भाजपा,एलजेपी और जीतन राम मांझी गंठबंधन की सरकार बन सकती है.सर्वे के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने में कामयाब रहे हैं. बिहार में अगले मुख्यमंत्री के रूप में लोग फिर ये नीतीश कुमार को देखना चाहते हैं. सर्वे में लगभग 52 फीसदी लोगों की पसंद है नीतीश कुमार, वहीं मात्र 42 फीसदी लोगों की पसंद सुशील मोदी हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।