प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद सत्र खत्म होते ही बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी। यहां निवेश करने पर पंद्रह फीसद की छूट मिलेगी। बिहार को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। यहां के लोगों को अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। मोदी शहर के चक्कर मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने करीब पचास मिनट के अपने संबोधन की शुरुआत व समापन भोजपुरी में की। इस दौरान उन्होंने जहां बिहार के विकास पर जोर दिया, वहीं लालू व नीतीश पर जमकर हमला बोला। पीएम ने भीड़ से विकसित बिहार को लेकर सवाल किया और जंगलराज को रोकने का आह्वान किया। साथ ही लोगों से एक बार यहां सेवा का अवसर देने की अपील की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।