विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की मदद करने के आरोपों से शनिवार को यह कहते हुए खुद का बचाव किया कि उन्होंने कभी मोदी के लिए यात्रा दस्तावेजों का अनुरोध या सिफारिश नहीं की। कांग्रेस नीत विपक्ष के हमले का सामना कर रही सुषमा ने कई सारे ट्वीट करके कहा कि यह ‘पूरी तरह से झूठ’ है कि उन्होंने ब्रिटेन के सांसद कीथ वाज से बात की ताकि ब्रिटिश सरकार पूर्व आईपीएल प्रमुख को यात्रा की इजाजत दे। कांग्रेस नीत विपक्ष मोदी को यात्रा दस्तावेज प्राप्त करने में मदद के लिए सुषमा के त्यागपत्र की मांग कर रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।