नीतीश कुमार से मिले शत्रुघ्न सिन्हा
(India)
अपने बयानों के जरिए लगातार चर्चा में बने रहने वाले बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मुलाकात की. इस दौरान जेडीयू नेता पवन वर्मा भी साथ थे. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव से पहले जेडीयू और नीतीश को घेरने में लगे हैं तो वहीं शत्रुघ्न की ये मुलाकात पार्टी के कार्यकर्ता भी नहीं पचा पा रहे हैं. करीब 15 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद शत्रुघ्न ने नीतीश को देश का बेस्ट सीएम और विकास पुरुष बताया. इसके पहले शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार और लालू यादव के गठजोड़ पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किए थे. चुनावी माहौल में नीतीश और शत्रुघ्न की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि शत्रुघ्न काफी समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।