प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर निशाना साधा है। नीतीश ने कहा, श्बिहारी के डीएनए का पीएम और भाजपा के नेताओं को पता नहीं है। एक बिहारी सब पर भारी पड़ेगा। डीएनए की बात कहकर बिहार का अपमान किया है। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कोई ऐसा वादा नहीं किया था कि हर गांव में बिजली नहीं पहुंचेगी तो वोट मांगने नहीं आएंगे। हमने तो सुधार करने की बात कही थी। बिहार की गांवों में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है। अब 3600 मेगावाट बिजली बिहार को मिल रही है। जिलों में 24 घंटे बिजली और गांवों में 16 घंटा बिजली मिल रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।