सोमनाथ भारती ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान
(India)
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस व्यवस्था आप सरकार के पास हो तो खूबसूरत महिलाएं आधी रात को बाहर जा सकती हैं। भारती ने दिल्ली विधानसभा में जांच आयोग के गठन पर चर्चा के दौरान कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी आजादी दे दी जाए तो खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह सुरक्षित दिल्ली प्रदान करेंगे.भारती की टिप्पणी पर भाजपा और कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।