‘बिहार की जनता के साथ मजाक केन्द्र सरकार’
(India)
बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कर रही है लेकिन वह अपने वादों से अब भाग रही हैं। बिहार की जनता विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के जगह विशेष पैकेज दिए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता के साथ केन्द्र सरकार ने पूरी तरह से धोखा किया है। उन्होने कहा अब बिहार की जनता को समझ लेना चाहिए। उन्होने कहा बिहार की जनता के साथ केन्द्र सरकार मजाक कर रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।