लोकसभा से 25 सांसदों को सस्पेंड किए जाने के खिलाफ कांग्रेस सांसद संसद परिसर में धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस धरने में शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने बांह पर काली पट्टी भी बांधी। धरने में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे। धरने के दौरान सांसदों ने नारेबाजी भी की। धरने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहाकि, जो संसद में हो रहा है वह तो केवल सिंबल है। यही पूरे देश में किया जा रहा है। इंटरनेट के साथ किया जा रहा है, छात्रों के साथ किया जा रहा है। किसानों के साथ किया जा रहा है। हम इस प्रेशर को कम नहीं करेंगे, चाहे हम सब को संसद से उठाकर बाहर फेंक दें। इस बात के पुख्ता सबूत है कि सुषमा स्वराज ने कानून तोड़ा है और वसुंधरा राजे ने भी ललित मोदी की मदद की है। हम उनके इस्तीफे की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरा देश उनका इस्तीफा मांग रहा है। उन्हें मन की बात करने की आदत है वे हिंदुस्तान के मन की बात भी कर लें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।