भाजपा ने दिया नीतीश कुमार के पत्र का जवाब
(India)
भाजपा नीत राजग ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि अहंकार, विश्वासघात, षड्यंत्र और धोखा नीतीश कुमार की राजनीति के ‘ए बी सी डी’ हैं। बिहार के मुख्यमंत्री पर कड़ा हमला बोलते हुए उन पर यह आरोप लगाया कि वह ‘क्षुद्र राजनीतिक लाभ’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को ‘निर्लज्जतापूर्वक’ तोड़ मरोड़ रहे हैं। भाजपा ने नीतीश के खुले पत्र के जवाब में एक खुला पत्र जारी किया जिसमें बिहार के उसके नेताओं और राज्य से उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने हस्ताक्षर किए। भाजपा ने कहा कि उसके निशाने पर कुमार थे और बिहार का राजनीतिक डीएनए नहीं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।