अपने 44 में से 25 सांसद सदस्यों के पांच दिन के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का विरोध व्यापक होता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एलान किया है कि कांग्रेस सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हमें बाहर रखने का फैसला लिया गया है... हम बाहर ही रहेंगे.. विरोध करते रहेंगे। संसद सत्र शुरू होने के तुरंत बाद ही संसद परिसर में गांधी मूर्ति के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। सदस्य काले झंडे और बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं। धरने में टीएमसी, सपा, लेफ्ट, जदयू के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।