‘बिहार की जनता से माफी मांगें पीएम’
(India)
प्रधानमंत्री के डीएनए वाले ब्यान पर बिहार में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि डीएनए शब्द से नितीश कुमार के साथ साथ बिहार की जनता का भी अपमान हुआ है। नितीश ने तो कहा ही की प्रधानमन्त्री अपनी बात वापस ले लेकिन मै तो कहूँगा की प्रधानमन्त्री बिहार की जनता से माफी मांगे, अन्यथा बिहार की जनता आंदोलन करेगी। साथ ही रघुवंश सिंह ने कॉंग्रेस के 25 सांसदों को संसद सत्र के दौरान सस्पेंड करने मामले पर कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है वही बिहार चुनाव से पहले एनडीए को जवाब देने के लिय देश के सभी सेक्युलर पार्टियों को एक होकर रैली करना चाहिय जिसमे सोनिया और राहुल को भी सामिल होना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।