बिहार विधानसभा में गुरुवार को शराबबंदी को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। डेहरी असेंबली सीट से इंडिपेंडेंट एमएलए ज्योति रश्मि ने माइक और कई कुर्सियां तोड़ दीं। हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योति को सस्पेंड कर दिया। स्पीकर के आदेश के बाद मार्शलों ने ज्योति को सदन से बाहर कर दिया। विधानसभा की समितियों से भी ज्योति को हटा दिया गया है। ज्योति इस सेशन की शुरुआत से ही बिहार में सरकार से शराबबंदी की मांग कर रही हैं। ज्योति की बात नहीं सुने जाने पर उन्होंने गुरुवार को हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे पहले भी ज्योति कई बारसरकार से बिहार में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।