मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की देर रात लालू प्रसाद से मिलने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति पर एक घंटे तक विचार-विमर्श किया. कयास लगाया जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की गयी है. आज चुनाव आयोग की टीम पटना आ रही है. टीम सभी दलों के साथ बैठक करेगी. ऐसे में दोनों दल चुनावी रणनीति पर सहमति बना रहे हैं, जिसे आयोग के समक्ष रखा जा सके. इसके अलावा पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार लालू और नीतीश संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेंगे. इसकी तिथि पर भी दोनों में बातचीत हुई है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।